जिला मधुबनी,खुटौना से संतोष कुमार मंडल बिहार मोबाईल वाणी के माध्यम से कहते है की खुटौना प्रखण्ड के अंतर्गत दुर्गीपटी पंचायत के सभी वार्ड में मुखिया द्वारा लगाये जाने वाले सोलर लाइट मनमाने तरीके से लगाया गया है जिसके कारण लाभुको को कोई लाभ नहीं मिलता है साथ ही भूतपूर्व मुखिया के दरवाजे तक ही लाइट की व्यवस्था की गयी है। यहाँ पर राशन कार्ड का भी वितरण नहीं हुआ है जिससे खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत मिलाने वाली राशन से उपभोक्ता वंचित रह रहे है उपभोक्ताओं द्वारा डीलर से पूछे जाने पर वो मुखिया से मांगने की बात करते है और मुखिया से मांगने पर मुखिया टालते नजर आ रहे है।
