रतनपुर पंचायत के मुखिया श्री भोला यादव ने कई वार्डों में घूमकर स्वच्छ भारत मिशन के तहत लोगों को साफ सफाई स्वच्छता की जानकारी देते हुए जागरूक किया। वार्ड वासियों को बताया गया कि स्वच्छता से ही स्वच्छ समाज का निर्माण किया जा सकता है, जब तक समाज के लोगों का सहयोग नहीं मिलेगा तब तक स्वच्छ भारत का सपना पूरा नहीं हो सकेगा