जिला मधुबनी,से पी.एन.ब्रह्मर्षि ने बिहार मोबाईल वाणी के माध्यम से कहते है की मधुबनी जिला अन्तर्गत बाबूबरही प्रखण्ड विकास पदाधिकारी ने वृधावस्था पेन्सन,विकलांग पेन्सन के लिए चेक काट कर दिया और प्रत्येक ग्रामसेवक को फरमान जरी किया 2 दिनो के अन्दर चेक लेकर पेन्सन बाटना प्रारम्भ कर दे अन्यथा करवाई की जाएगी कार्ड वितरण धरियो ,ग्रामसेवक और मुखिया को निर्देश देते समय बताया की कार्ड वितरण समय अगर किसी से पैसा लिया गया तो करवाई की जाएगी।प्रखण्ड विकास पदाधिकारी ने निर्देश दिए है की अन्य लोगो के द्वारा कार्ड वितरण नहीं किया जाना चाहिए।साथ ही जल्द से जल्द कार्ड वितरण कर नए आवेदन पर विचार करने के लिए निर्देश जारी किया। मोबाईल वाणी पर बार-बार इस विषय पर समाचार प्रसारित होने के बाद त्वरित कदम उठाते हुए प्रखण्ड विकास पदाधिकारी ने प्रतेक ग्रामसेवक और मुखिया को बुलाकर चेक काटना प्रारम्भ किया।