मधुबनी:खुटौना से संतोष कुमार मंडल जी बिहार मोबाइल वाणी के द्वारा बता रहे है कि गर्मी बहुत ज्यादा बढ़ गयी है और बाहर निकलना मुस्किल हो रहा है,जिस तरह से मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा है वो कहीं न कहीं प्रकृति में प्रभाव डाल रहा है इसके वजह से मौसम का रंग-रूप बदल रहा है,अधिकांश मौसम अभी समय पर नही आ रही है,इस बार ठण्ड में भी कई लोग अपना जान गवां दिए है,बरसात में भी बरसात नही हो रही है,इसका कारन है हर साल सुखा पड़ने लगा है यदि ऐसे स्थिति बने रहे तो आने वाला समय हमारा जीना दूर हो जायेगा और यदि हम प्रकृति की रक्षा करना शुरू कर दे तो सब कुछ ठीक हो जायेगा।