संतोष कुमार मंडल ने खुटौना, मधुबनी से बिहार मोबाइल वाणी को बताया कि मधुवापुर पंचायत के डीलरो ने पंचायत के मुखिया से शिकायत की है कि उन्हें खाद्यान का कम आवंटन किया जाता है। जहाँ खाद्यान सुरक्षा योजना के तहत 1623 राशन कार्ड बांटे गए वहां पर मात्र 1343 कार्ड के लिए ही अनाज का आवंटन किया जाता है। ऐसे में वे लाभुकों के बीच कैसे वितरण करें।