मधुबनी: रविन्द्र बम्पू ने मधेपुर प्रखंड से बिहार मोबाइल वाणी को बताया कि बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड द्वारा फकानिया व मौलवी की परीक्षा मधेपुर प्रखंड के दो केन्द्रों पर मंगलवार को शांतिपूर्ण संपन्न हुई। मदरसा दारुल मधेपुर परीक्षा केंद्र पर 243 एवं मदरसा मिस्ताहुल बलसी परीक्षा केंद्र पर १८५ परीक्षार्थी शामिल हुए।
