जिला मधुबनी,से अरुण कुमार ने बिहार मोबाईल वाणी के माध्यम से कहते है की राशन कार्ड फोटोग्राफी में अवैध वसूली को लेकर महिलाओ ने जमकर हंगामा किया। हालाँकि BDO ने बताया की जो निर्धारित राशी है वही लाभुकों से लिया जायेगा जो अधिक राशी की माँग कर रहे है वह नहीं दिया जाये। लाभुको के बीच में राशन कार्ड का वितरण किया जा रहा है जिसके लिए पारिवारिक फोटोग्राफी की जा रही है। जो वहाँ पर मौजूद है वो फोटोग्राफी करा रहे है लेकिन जो बाहर में रह रहे है उनकी फोटो अलग से फोटो में शामिल की जाती है जिसकी कीमत 50 रूपये मांगी जा रही है।इसी बात को लेकर महिलाओ ने वहाँ पर हंगामा किया।बात प्रशासन तक गयी तब वहाँ के BDO ने मामले को शान्त किया
