मधुबनी:सुभास चन्द्र यादव बिहार मोबाइल वाणी के माध्यम से यह जानकारी दे रहे है कि मधेपुर प्रखंड बाढ़ प्रभावित क्षेत्र रहने के कारण अंचल प्रशाशन द्वारा बाढ़ पूर्व तैयारी पूरी जोर शोर से शुरू कर दी गई है।इस क्षेत्र में कोसी नदी,कमला बलान,उत्तरी बलान,सहित अनेक छोटी-छोटी शाखा नदिओं का जाल सा बिछा हुआ है।दाखां क्षेत्र का 8 वां आबादी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र से घिरा हुआ है जबकि आधी आबादी आंशिक रूप से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र से घिरा हुआ है। अंचल आधिकारी (मधेपुर) राजीव रंजन श्रीवास्तव ने बाढ़ पूर्व तैयारी की जानकारी देते हुए बताया की वर्त्तमान में इस क्षेत्र में 48 नाव चालू हालत में है।16 सरकारी नाव की मरम्मत करवाई जा रही है वहीँ निजी नाव मालिको से एकरारनामा किया जा चुका है अंचल आधिकारी ने यह भी बताया की बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर वर्षा मापक यंत्र संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्र संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्र एवं संकट ग्रस्त व्यक्तिओं की पहचान, संसाधन मान चित्रण,तटबंध की सुरक्षा,सूचना व्यवस्था,नाव की व्यवस्था एवं रख रखाव,पोलीथिन किट,सत्तू,चूड़ा,गुड़ आदि की व्यवस्था शरण स्थल,पशु शाला एवं पशु चारा की उप्लाब्द्था शुद्ध पेयजल,पेट्रोमक्सम,ख्यादान की व्यवस्था एवं भंडारीकरन लाइफ जैकेट,मोटर बोट,परियोजना की आकस्मिक व्यवस्था तथा नियंत्रण कक्ष की स्थापना जोर शोर से चल रही है।