मधुबनी:सुभाष चन्द्र यादव बिहार मोबाइल वाणी के माध्यम से यह जानकारी देना चाह रहे है कि प्रखंड कार्यालय मधेपुर में कार्यालय परिचर्या के पद पर कार्यरत रामप्रसाद राम का 50 वर्ष की उम्र के रात 8:30 बजे निधन हो गया। उमके निधन पर सोमवार दोपहर को प्रखंड विकास पदाधिकारी सह ग्रामीण विकास पदाधिकारी अमरेंदर कुमार की अध्याकश्ता में प्रखंड कार्यालय में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में बाल विकास कार्यालय, मंरेगा कार्यालय,अंचल कार्यालय सहित अन्य कार्यालय के कर्मिओं ने भाग लिया। जिसमे मोहम्मद अतःउल्लाह,मोहम्मद मुमताज़,सत्य नारायण यादव,रविंदर नाथ राजू,जय किशोर यादव संजय कुमार सुमन आदि ने दो मिनिट मौन रख कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
