मधुबनी:पी एम् ब्रह्म्राशी बिहार मोबाइल वाणी के माध्यम से यह जानकारी देना चाह रहे है कि आज केंद्रीय बाल उच्च बल विकास कार्यालय में एक बैठक रखी गई जिसमे सभी कोप बिहार मोबाइल वाणी के बारे में बताया गया। तथा इसमें के कमिटी का गठन हुआ सभा की अध्यक्षता श्री तेज़ नारायण गमर्शी ने किया प्रस्तावक श्री कांति ठाकुर,समर्थक श्री गणेश चन्द्र ठाकुर जी ने किया। इसमें प्रस्ताव संख्या 1 में कमिटी का नाम श्री राम जानकी मोबाइल क्लब झंझारपुर के नाम से सर्व सममिति से पारित किया गया इसमें सभी सदस्यों को कम से कम एक सवांद भेजने का प्रस्ताव और मोबाइल नम्बर रेफ़र करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया।प्रस्ताव नम्बर 3 में सभी सदस्यों ने रविवार को बैठक में भाग लेने का निर्णय लिया।प्रस्ताव नम्बर 4 में सभी सदस्यों द्वारा श्री कांति ठाकुर को सर्व सममिति से सचिव मनोनीत किया।सभी सदस्यों ने अधिवक्ता श्री रमेश चंदर ठाकुर को अध्यक्ष एवं सभी सदस्यों ने श्री गणेश चन्द्र ठाकुर को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया सभा की करवाई धनयवाद ज्ञपन के बाद समाप्त की गई।
