रीना बिहार,मधुबनी से बिहार मोबाइल वाणी के माध्यम से जानकारी दे रही है की बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने शिक्षा के अधिकार कानून के तहत हेजिटेशन मैपिंग करायी जिससे पता चला है की 2097 टोले पर प्राथमिक विद्यालय 1818 अपर प्राथमिक विद्यालय के स्थापना के लिए सरकार द्वारा बनाये गए मानको को पूरा नहीं करते। ज्ञात हो की राज्य में 1896 टोले में एक किलोमीटर के इर्द-गिर्द प्राथमिक विद्यालय नहीं है.बच्चो को तीन से चार किलोमीटर दूर जाना पड़ता है.सर्वे से पता चला है की करीबन एक लाख बच्चे इस वजह से दुसरे विद्यालय जाते है अत: शिक्षा विभाग ने इन टोलो को चिन्हित किया है जहा पर प्राथमिक और मध्य विद्यालय बनाये जायेंगे।