जिला मधुबनी,से PN ब्रह्मर्षि ने बिहार मोबाईल वाणी के माध्यम से कहते है की गर्मी के बढ़ जाने से लोग काफी परेशान है और पानी की भी समस्या उत्पन्न हो रही है बहुत चापाकलो का पानी भी सुखने लगा है और सरकरी चापाकल अधिक मात्रा में उपलब्ध नहीं है। जिसके कारण लोगो को काफी परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है। वहाँ की समस्याओ को देखते हुए PLT इक्विटी मधुबनी में कुछ चापाकल आवंटित हुए है जिसे 25 तारीख से लगाना शुरू कर दिया जायेगा लेकिन सबसे बड़ी समस्या ये है की आखिर ये चापाकल कितने लोगो के बिच के गड़ेगा जहाँ तक जनप्रतिनिधियो की बात है ये अपने अपने कार्यकर्ताओ को ही चापाकल मुहैया करते है ऐसे में पानी की समस्या कतई दूर होने वाली नहीं है।
