मधुबनी से अरुण कुमार जी बिहार मोबाइल वाणी के द्वारा बताते है कि NH-57 निर्माण में जमींन अधिग्रहण के दौरान फर्जी तरीके से जमींन का अधिक मुआबजा लेने वाले 340 किसानो से राशी वसूल की जाएगी,इसके लिए कार्यालय में नोटिस जारी किया गया है,जिला भू-अर्जन प्रदाधिकारी जगत सिंह ने बताया कि जमींन की फर्जी किसम बताकर सैंकड़ो किसानो ने अधिक मुआबजे के राशी का उठाव कर लिया है,जिसकी जाँच चल रही है और इस जाँच के दौरान भू-अर्जन प्रदाधिकारी समेत,कई कर्मचारीयो की गिरफ़्तारी की गयी,उस समय किसान लाभुको को पर कोई कार्यवाही नहीं किया गया था,लेकिन 5 साल बाद इस मामले में मुआबजे के राशी लेने वाले किसानो को चिन्हित कर वसूली की कार्यवाही शुरू कर दिया गया है ,अभी जितने भी किसानो ने अधिक मुआबजे की राशी वसूली की है उनमे हडकंप मच गयी है।