राम केसव कामत,मधुबनी से बिहार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहना चाह रहे है की राजकृत मध्य विद्यालय की स्थिति ख़राब है.पूर्व प्रधानध्यापिका के सेवानिवृत होने के बाद न ही विद्यालय संचालित करने में सक्षम हो रहे है तथा न ही विद्यालय की विधि वेवस्था करने में हलाकि मध्यान भोजन 3 महीनो से बंद है तथा इस मामले में शिक्षा पदाधिकारी से पूछने पर उन्होंने बताया की यह हमारा प्रक्रिया है और हम इस प्रक्रिया से गुजरे है इसकी सुचना दे दी गयी है पर कोई जवाब नहीं आया है.जब ऐसे ही स्थिति रही तो वो दिन ज्यादा दूर नहीं जब शिक्षा का स्तर काफी गिर जायेगा।मध्यान भोजन बंद होने से शिक्षा वैवास्था में काफी अंतर आया है.