सतीश लाल दास,मधुबनी से बिहार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहना चाह रहे है की गरीब लोग गरीब तथा अमीर लोग अमीर क्यो हो रहे है इसका महत्वपूर्ण कारण है की गरीब अपने बच्चे को सही शिक्षा नहीं देते है और साथ ही उसको सही मार्गदर्शन नहीं दे पाते है,नौकरी का मार्गदर्शन नहीं मिल पाता है तथा खेत खलियानो में काम करके दबे कुचले जो हमारे दबंग समाज के लोग है वह इनको दबा कर ऊपर बढ़ने का मौका नहीं देते है साथ ही सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाए गरीबो तक मुहैया नहीं कराया जाता है जैसे-मनरेगा योजना के अंतर्गत गरीबो को 100 दिन का काम देने का केंद्र सरकार ने दिया पर वह भी विफल रही.आमिर लोग अपने पैसे का सदुरूप्योग कर शुद्ध पर शुद्ध लेकर आमिर होते जा रहे है उनके बच्चे उच्च शिक्षा प्राप्त करते है तथा वयवसाय का निर्माण करते है इसी कारण अमीर लोग अमीर तथा गरीब लोग गरीब की मार झेल रही है.
