राजदेव सिंह,मधुबनी से बिहार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहना चाह रहे है की अमीर लोग अमीर तथा गरीब लोग गरीब क्यो हो रहे है इसका मुख्य कारण की आमिर का अपना जीविका के अलावा बचत होता है जबकि आमिर लोगो का ऐसा नहीं होता है,अमीर लोगो का काम मजदुर करता है जबकि गरीब लोगो का काम वह स्वयं खुद करता है.अमीर लोगो का धन से धन बढ़ता है जबकि गरीब लोग के पास धन नहीं है,अमीर लोग के बच्चे धन के बल पर उच्च शिक्षा प्राप्त करते है जबकि गरीब के बच्चे निर्धन होने के कारण कम शिक्षा पर ही रह जाते है.आमिर लोगो को हर मार्ग से सहयोग मिलता है परन्तु गरीब लोगो को कोई सहयोग नहीं मिलता है,और ऐसे भी बहुत कारण है जिस कारण अमीर लोग अमीर तथा गरीब लोग गरीब होते जा रहे है.
