जिला मधुबनी से प्रमोद कुमार मंडल बिहार मोबाईल वाणी के माध्यम से बताते है कि मधुबनी जिला के फूलप्रश् अनुमंडल में दो दर्जन से अधिक राजकीय नलकूप है पर सभी ख़राब स्थिति में है जिससे किसानो को सिचाई में असुविधा हो रही है,किसान अपनी सिचाई निजी पम्प सेट से करते हैं जबकि इस क्षेत्र से कोसी नहर गुजरी हुई है जो की सुखा हुआ है,अगर समय पर इसका निदान नहीं किया गया तो किसान को आर्थिक दोहन उठाना पड़ेगा इसका स्थायी निदान अभिलम्ब करना चाहिए।