मधुबनी:अमरेंदर कुमार बिहार मोबाइल वाणी में यह संदेश दे दे रहे है कि चुनाव के मद्यनज़र इंडो -नेपाल सीमा कि चौकसी बढ़ा दी गई है जिसके लिए दोनों देशों के पुलिस एवं प्रशासन आपसी सहयोग का सहारा ले रहे है।आज दिनांक 2 अप्रैल 2014 को इसी क्रम में SSP अंडमान के सहायक,सेनानायक और नेपाल के शश्त्र प्राभारी विष्णुदत्त अवस्थी के नेतृत्व में इंडो-नेपाल सीमा के संख्या 241 और अंधारबां के संख्या 243 धरवानी के सीमा संख्या तक पेट्रोलिंग कि गई। पेट्रोलिंग में SSB के उपनिरीक्षक जसबीर कुमार समेत दोनों देशों के जवानो ने भाग लिया। इस पेट्रोलिंग से सीमावर्ती गाओं में सुरक्षा एवं आत्म्विश्वास कि भावना बढ़ी है।
