बिहार राज्य के सारण से संजीत कुमार बिहार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि एक सप्ताह तक लगातार हुई बारिश के कारण सोनपुर के विभिन्न सरकारी कार्यालय जैसे में अनुमंडल कार्यालय, प्रखंड कार्यालय , बिजली विभाग, अनुमंडल न्यायालय, डीआरएम कार्यालय व आवास के साथ केंद्रीय विद्यालय जलमग्न हो गया है, जिससे कार्यालय में कामकाज करना बाधित हो गया है। सोमवार को कार्यालय में पहुंचे कर्मचारियों तथा पदाधिकारियों को जलजमाव के कारण कामकाज करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कार्यालय के बाहरी परिसर से लेकर अंदर तक घुटने भर पानी जमा हो गया है। बारिश के कारण कुछ विभागीय कागजात भी पानी से भींग गये है, फिलहाल सोमवार को थोड़ी कम बारिश हुई है, जिसके बाद कर्मचारी व पदाधिकारी कार्यालय के अभिलेख व कागजातों को सुरक्षित करने में लगे रहे। दरअसल 30 वर्ष पहले निर्मित अनुमंडल अस्पताल का सतह भी अन्य भवनों की तुलना में काफी नीचे है, जिसके कारण बाहरी परिसर से लेकर अंदर तक जलजमाव हो गया है। उपस्थित लोगों ने बताया कि कार्यालय तथा बाहरी परिसर में जमा पानी की निकासी के लिए अनुमंडल पदाधिकारी व अन्य विभागीय अधिकारी को इस समस्याओं से अवगत कराया गया है। अस्पताल परिसर से जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण मरीजो को अस्पताल आने जाने में काफी समस्याओं उत्पन्न हो गई है ।
