बिहार राज्य के जमुई जिला गिद्धौर प्रखंड से संजीवन कुमार मोबाइल वाणी के द्वारा कहते हैं की इंसान की सेहत का राज उसके पाचन तंत्र से जुड़ा होता हैं, मगर थोड़ी सी लापरवाही बरतते ही पेट की सेहत भ्‍ाी बिगड़ जाती है। मगर सबसे ज्‍यादा नुकसान उन लोगों को होता है जिनका खाना सही से पच ही नहीं पाता है। ऐसे में अगर आप ऑफिस में बैठे ही रहते हैं और पूरी नींद नहीं ले रहे हैं तो अाप अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। क्‍योंकि सेहतमंद रहने के लिए पेट का स्वास्थ्य रहना बहुत जरूरी है। अगर पेट में ही गड़बड़ी हो तो शरीर को कई बीमारियां घेर लेती हैं। दरअसल, हम जो भी खाते हैं उसे पाचन तंत्र शरीर तक पहुंचाता है। खाना खाने के तुरंत बाद ऑफिस या घर में बैठ जाना नुकसानदायी है। इसलिए खाना खाने के बाद टहलने से पाचनतंत्र मजबूत रहता है। इससे आपका वजन भी कम होता है।पाचन तंत्र भोजन को ऊर्जा में बदलकर शरीर को शक्ति प्रदान करता है इसीलिए इसका सही रहना बहुत आवश्यक है। अगर पाचन तंत्र सही न हो तो शरीर को पोषक तत्व नहीं मिल पाते। लंबे समय तक पेट में गैस रहना, अपच और कब्ज होने का मतलब पाचन शक्ति का कमजोर होना। गलत लाइफस्टाइल और आदतों की वजह से लोगों को इस परेशानी का सामना करना पड़ता है। हालात कई बार तो इस तरह से बिगड़ जाते हैं कि बीमारी साथ ही पकड़ लेती है। ऐसे में आप जान लें कि आखिर पाचन तंत्र बिगड़ता क्‍यों है और इससे बचाव किस तरह से किया जा सकता है।विटामिन सी युक्‍त खाद्य-पदार्थों के सेवन से भी पाचन शक्ति मजबूत होती है। विटामिन सी युक्‍त आहार जैसे - ब्रोकोली, टमाटर, किवी, स्‍ट्रॉबेरी आदि का सेवन करने से पाचन शक्ति मजबूत होती है। भोजन को जल्‍दी पचाने के लिए विटामिन सी बेहद फायदेमंद रहता है।खाने के बीच निश्चित अंतराल रखें। सुबह 8 बजे लंच, 1 बजे लंच और 8 बजे डिनर कीजिए, इसे अलावा इन खाने के बीच हेल्‍दी स्‍नैक्‍स खाइए। इससे खाने के बीच निश्चित अंतराल होगा और आपका पाचन तंत्र ठीक से काम करेगा। सोने से दो घंटा पहले डिनर कीजिए, इससे खाना अच्‍छे से पचता है।