बिहार राज्य के जमुई जिला सिकंदरा प्रखंड से भीम राज मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि हिंदी भाषा की लोकप्रियता ना केवल हमारे देश एवं राज्यों में बल्कि पुरे विश्व में बहुत तेजी से बढ़ रही है।आँकड़े बताते हैं की पिछले 10 वर्षों में हिंदी भाषा बोलने वालों की संख्या 24 % बढ़ी है।हिंदी प्रेमियों के लिए यह बहुत ही सुखद संकेत हैं।हिंदी की लोकप्रियता बढ़ाने में गुगल और देश पत्रिकाओं की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका रही है।विगत कुछ वर्षों में हिंदी साहित्यकारों की कीर्तियाँ इंटरनेट पर उपलब्ध होना और ई बुक्स का प्रचलन हिंन्दी को ग्लोबल भाषा बनाने में काफी योगदान दिया है।दुनिया के बहुत सारे लोग हिंदी फिल्मों और धारावाहिकों के साथ ही हिंदी साहित्य को पढ़ने के लिए हिंदी भाषा को सीख रहे हैं।ऐसे में अब वो दिन दूर नहीं जब हिंदी भाषा विश्व जन-जन की भाषा बन जायेगा।