बिहार राज्य के जमुई जिला गिद्धौर प्रखंड से भीम राज मोबाइल वाणी के द्वारा जानकारी देते हैं कि आज 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है।शिक्षक ही हमारे समाज और राष्ट् के निर्माण में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।शिक्षक ही विद्यार्थियों के बाल मन में ज्ञान,संस्कार और जिम्मेदारियों का विकास करता है।इसलिए हमारे ग्रंथों में भी शिक्षक को ब्रह्म का दर्जा दिया गया है।लेकिन सोचनीय यह है की आज इन्हीं शिक्षकों का वजुद शक के दायरे में हैं।आज अधिकांश शिक्षक अपने कर्तव्य को मात्र जीविकोपार्जन का माध्यम समझते हैं।वहीं समाज के लोगों में भी शिक्षकों के प्रति नाकरात्मक विचार भर गया है।लेकिन हमें यह जरूर सोचना चाहिए की गलती किसकी ओर से गलती कहाँ हुई और इसे सुधारने के लिए कैसे पहल करनी चाहिए।