बिहार राज्य के जमुई जिला से विजय कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से जानकारी साझा करते हुए बताते हैं कि हमारे जीवन में जल का होना अनिवार्य है,फिर आज मानव समाज हर बात की अनदेखी कर नदियों में निरंतर कचरा डाल उसे प्रदूषित कर रहा है।जिसके कारण नदियाँ सूखती और सिमटती चली जा रही हैं।जिससे जल और जनजीवन दोनों का ही अस्तित्व खतरे में हैं।सरकार भी नदियों की सफाई पर कोई खासा ध्यान और रूचि नहीं दिखा रही हैं।जिसका परिणाम यह हो रहा है कि अब पशु-पक्षियाँ भी अपने घोंसले और बसेरे छोड़ यहाँ से अन्यत्र पलायन करने लगे हैं।सरकार की स्वच्छ भारत की कल्पना दम तोड़ती नज़र आ रही हैं।वहीं लोग नदियों के अस्तित्व से खिलवाड़ कर रहे हैं।जबकि हमारे जीवन के लिए नदियों और तलाबों का होना बेहद ही जरुरी है।आज हमारा देश पर्यावरण एवं जल संकट से घिरा है ,फिर भी नदियों के अस्तित्व को बचाने के लिए कोई उतरदायित्व लेने को आगे नहीं बढ़ रहा है।