बिहार राज्य के सिकंदरा जिला से रंजन कुमार मोबाइल वाणी के द्वारा जानकारी देते हैं कि किसान जिस तरह खेत में मेहनत करते हैं,उन्हें फसल वैसी प्राप्त नहीं होती है।इससे किसानों के साथ-साथ सरकार भी चिंतित हैं। कृषि उत्पादकता में आ रही कमी का पता लगाने के लिए कृषि पदाधिकारी ने जिले के सभी कृषि सलाहकारों को निर्देश दिए की वो अपने क्षेत्र के किसानो को जागरूक करें अपने खेत के मिट्टी जाँच के लिए। किसान अपने खेत की मिट्टी का नमूना जिला कार्यालय में भेजें जहाँ जाँच के बाद उन्हें जानकारी दी जायेगी कि किस मौसम में कौन सा फसल लगाने पर कृषि उत्पादकता में वृद्धि होगी।किसानों को उन्नत कृषक बनाने एवं आमदनी को बढ़ाने के लिए यह जाँच कराया जा रहा है। खेतों में अधिक रासायनिक उर्वरक के प्रयोग से मिट्टी की शक्ति क्षीण हो जाती है, जिससे सही उत्पादन नहीं हो पाता है और किसान की स्थिति में बदलाव भी नहीं हो पाता है।
