बिहार राज्य के जमुई जिला के सिकन्दरा प्रखंड से विजय कुमार सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि आजादी के 70 साल बाद भी देश में कृषि और किसान दोनों ही पिछड़ते जा रहे हैं। और यहां के किसान हासिये पर हैं। किसानों के ये हालत होने के पीछे मुख्य वजह है न्यायोचित कृषिगत नीतियों का होना।चूँकि अब तक देश में जितनी भी किसानों नीतियां बनी है वो किसानों के हित की वजायें उद्योगपतियों का हित का ख्याल रखा गया।और आज भी सिचाई के लिए नहरों को नदियों से जोड़ने जल संचयन जैसी परंपरागत तकनीकों को बढ़ावा नहीं दिया जा रहा है। साथ ही किसानों किसानों को फसल बीमा का लाभ भी नहीं मिल पाता है।