गिरिडीह से राजेश कुमार जी झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से बताना चाहते है कि इंदिरा आवास के नाम पर साढ़े आठ एकड़ जमीन हड़प्पने का मामला प्रकाशन में आया है।यह मामला गिरिडीह जिले के देवडी थाना क्षेत्र के जमकुक्क्डू गाँव का है।इसी गाँव के निवासी एक विधवा जंगिया देवी ने जमुआ थाना क्षेत्र के कारोडीह निवासी रूपलाल दास और राधे दास पर फर्जी तरीके हड़प्प लेने का आरोप लगाया है।यह मामला क्रम संख्या 26,2014 के अंतर्गत दर्ज कराया है।आवेदन में महिला ने कहा है की दोनो ने उसे इंदिरा आवास देने के नाम पर उससे जमीन अपने नाम करवा लिया।दोनो लोगो ने इस मामले को निराधार बताया है। पुलिस इस मामले की जाँच में लगी है।
