बिहार राज्य के जमुई जिला के गिद्धौर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता रंजन सिमुलतला थाना क्षेत्र के निवासी मोहम्मद इस्माइल से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को जमीन पर अधिकार नहीं दिया जाता है। लेकिन अगर सरकार के निर्देशानुसार उन्हें हक दिया गया तो उन्हें बहुत हिम्मत मिलेगी। उनका मान - सम्मान बढ़ेगा। उनका विकास हो पायेगा। बिहार में हो रहे भूमि सर्वेक्षण में महिलाओं को शामिल किया जाना चाहिए। लेकिन इस सर्वेक्षण में यह बात बताई ही नहीं गई है की वंशावली कैसे बनवायें जो मान्य होगा। अभी वंशावली के नाम पर ही ठगी चल रही है। इसलिए महिला हो या पुरुष सभी को इस काम में परेशानी हो रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी शिक्षा की कमी है। इसके कारण भी महिला अपने अधिकार से वंचित रह जाती है। लेकिन अभी इन सब चीजों में सुधार आ रहा है। महिलायें नौकरी करने में भी आगे हैं। लेकिन उन्हें सही मानदेय नहीं मिलता है। जिसके कारण वो नौकरी छोड़ देती हैं