बिहार राज्य के जमुई ज़िला के धौघट से रंजन की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से निक्की कुमारी से हुई। ये कहती है कि शिक्षा में भेदभाव अभी भी हो रहा है। भेदभाव ज़ारी रहेगा तो समाज आगे नहीं बढ़ेगा। जागरूकता के साथ भेदभाव दूर कर सकते है। महिलाओं में जागरूकता ज़रूरी है। शिक्षा को लेकर प्रोत्साहित करना होगा। स्कूल में साइकिल दिया जाने लगा है तो लड़कियों की उपस्थिति स्कूल में बढ़ी है। महिलाओं को जमीनी अधिकार मिलना ज़रूरी है। लेकिन उन्हें जमीन नहीं मिल रहा है। पुरुष महिला को लेकर गलत सोच रखते है इसीलिए उन्हें जमीन नहीं देते है। महिला के पास संपत्ति नहीं होगा तो किसी भी बुरी परिस्थिति में उन्हें परेशान होगी। महिला शिक्षित होगी तब ही वो अपना हक़ ले सकती है। महिला का पहनावा बहुत ज़रूरी है। समाज की सभ्यता और संस्कृति के अनुसार महिला को रहना चाहिए। जिससे वो सुरक्षित रहे। महिलाओं को इसको लेकर भी समझाना ज़रूरी है