गिद्धौर।प्रखंड के सेवा पंचायत के पंडित टोला के काली मंदिर में सामाजिक सहयोग से एक दिवसीय अखंड रामधुन यज्ञ सह अष्टयाम यज्ञ का आयोजन क्षेत्र के ग्रामीणों द्वारा किया गया। समाज कल्याण की भावना से प्रेरित हो आयोजित हुए इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर सेवा गांव के ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया की सामाजिक विकास में वृद्धि, क्षेत्र की शुख समृद्धि शांति की मंगलकामना सहित जन कल्याण की भावना लिये, सामाजिक सहयोग से यहां यह धार्मिक अनुष्ठान करवाया जा रहा है। इधर इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर गांव वासियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।24 घंटे तक चलने वाले इस एक दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान को सम्पन्न कराने हेतु क्षेत्र के प्रख्यात आचार्य की टीम द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत रूप से रामधुन अष्टयाम यज्ञ अनुष्ठान को आरंभ करवाया गया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।