नेचर विलेज मटिया नारियों को सशक्त करने के लिए लगातार प्रशिक्षित कर रहा है। नेचर विलेज ने सर्व प्रथम महिलाओं को आत्म स्वावलंबी बनाने को लेकर सिलाई कढ़ाई का प्रशिक्षण शुरू किया, जो अब भी जारी है। उसके बाद रसोईघर में उपयोग होने वाले मसाला पाउडर बनाने के लिए कुटीर उद्योग की स्थापना की। इससे मसाले तैयार किये जा रहे हैं। इसमें महिलाएं ही कार्य करती हैं। इसी कड़ी में नेचर विलेज मटिया ने शुक्रवार को नमामि गंगे के सौजन्य से मोटे अनाज यानी मकई आदि से लड्डू बनाने का प्रशिक्षण शुरू किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।