बिहार राज्य के जमुई जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता रंजीत पांडेय जानकारी दे रहे हैं की आम लोगों के लिए चुनाव लड़ना मुश्किल होता जा रहा है और यह काफी हद तक सच भी है क्योंकि एक विधायक या सांसद चुनाव लड़ने के लिए कितना खर्च करता है , यह सभी को पता है। नामांकन के समय का खर्च , प्रचार के समय का खर्च, बूथ प्रबंधन के समय का खर्च इन खर्चों को कम करके आंका जाता है। आम लोगों को यह जानने का अधिकार है कि वे इस पर कितना खर्च कर रहे हैं , ताकि चुनाव में ज्यादा पैसे का दुरुपयोग न हो ।
