बिहार राज्य के जमुई जिला के गिद्धौर प्रखंड से डब्लू पंडित ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि सामाजिक बदलाव से ही लड़कियों की अधूरी शिक्षा पूरी होगी। सरकार ने लड़कियों की शिक्षा के लिए विभिन्न योजनाएं लागू की हैं। लेकिन जब तक समाज उन्हें स्वीकार नहीं करेगा तब तक लड़कियां अपनी पूरी शिक्षा प्राप्त नहीं कर पाएंगी । सरकार के साथ - साथ समाज के हर वर्ग के लोगों को भी लड़कियों को शिक्षित करने के लिए आगे आना चाहिए और उन्हें प्रोत्साहित करना चाहिए। साथ ही उन्हें लड़कों से अधिक पढ़ने के लिए सुविधाएं भी दी जानी चाहिए । अभी भी समाज के कुछ वर्गों के लोग हैं, जो लड़कियों के साथ भेदभाव करते हैं ।
