गिद्धौर प्रखंड में 75 वा गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। सभी सरकारी गैर सरकारी कार्यालयो एवं निजी शिक्षण संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर झंडोतोलन कर स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया गया। इस दौरान गिद्धौर प्रखंड में स्थित ग्रेट बुद्ध इंटरनेशनल स्कूल में झंडातोलन धूमधाम से किया गया। वही इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में जर्मनी से आए रिटायर्ड जज एवं लेखिका इडलट्रुड हबीब और एनआरआई रिटायर्ड एरोनोटिक इंजीनियर शत्रुघ्न प्रसाद सिंह भी मौजूद रहे। मौके पर श्री हबीब ने कहा कि हिंदुस्तान बदल रहा है इस बदलाव का श्रेय नन्हे बच्चे को जाता है। बच्चे पढ़ेंगे और पढ़कर विकास करेंगे तभी देश की उन्नति होगी जबकि श्री शत्रुघ्न सिंह ने कहा कि मैं देश प्रेमी हूं और मैं चाहता हूं कि मेरे देश के बच्चे सिर्फ भारत में ही नहीं विदेशों में भी अपना परचम लहराए। मैं ग्रेट बुद्ध इंटरनेशनल स्कूल की पढ़ाई लिखाई को जब समझा तो मुझे विश्वास हो गया कि निश्चित रूप से यहां बच्चों को सही ढंग से पढ़ाया जा रहा है। इस स्कूल के बच्चे का जब मैं भाषण सुना तब मैं हतप्रभ रह गया कि इस ग्रामीण क्षेत्र से आए हुए बच्चे भी इतना अच्छा भाषण दे सकते हैं जो दिल को छू गया है। वही विद्यालय के निदेशक ने भारतीय संविधान के महत्व एवं जरूरत को चिन्हित क्रिया एवं मुख्य अतिथि को धन्यवाद दिया। प्रधानाचार्य संतोष सिंह ने सभी आए हुए आगंतुक को धन्यवाद ज्ञापन किया इस शुभ अवसर पर विद्यालय के शिक्षक शबीन मल्लिक, पीटर, सुनील हेंब्रम, शशि भूषण एवं शिक्षिका पायल सिंह, संजना सहित विद्यालय के कई बच्चे मौजूद थे।