बिहार राज्य के जमुई जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता रंजन कुमार ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में लड़कियां शिक्षा से वंचित रह जाती है। क्योंकि ग्रामीण क्षेत्र के अभिभावक अपनी लड़कियों को घर के कामों में ही उलझाये रखते हैं। उनका नामंकन स्कूल में होता तो है, लेकिन वो स्कूल जाती हैं की नहीं इस बात पर किसी का ध्यान नहीं होता है। इसके साथ ही कुछ लड़कियों की शादी मैट्रिक और इंटर में जाते-जाते कर दी जाती है। जिसके कारण वो अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाती हैं
