बिहार राज्य के जमुई जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता रंजीत पांडेय जानकारी दे रहे हैं कि विद्यालय में शौचालय नहीं होने के कारण लड़कियां ना केवल पीरियड्स के दौरान बल्कि आम दिनों में भी स्कूल जाने से परहेज करती है। लेकिन सभी को इस बात का ध्यान देना चाहिए की अगर लडकियां शिक्षा से वंचित रह जायेगी तो देश का विकास भी अवरुद्ध होगा। इसलिए स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था होनी चाहिए। जिससे की बच्चियां अपनी पढ़ाई पूरी कर सके
