मकर संक्रांति को लेकर जमुई जिले भर का बाजार तिलकुटों से सज चुका है. बाजार से गुजरते हुए तिलकुट की सोंधी खुशबू लोगों को अपनी ओर खींच रही है. शहर में तिलकुट के कई अस्थाई दुकान भी खुली हैं. जहां तिलकुट तैयार कर बेचा जा रहा है. लोग भी जमकर इसकी खरीदारी कर रहे हैं। ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें। शहर के तिलकुट व्यापारी गुप्ता जी ने बताया कि मकर संक्रांति पर खास तौर पर तिलकुट की मांग होती है. व्यापारी दिसंबर से ही इसकी तैयारी में जुट जाते हैं. ऐसे तो 10 दिसंबर के बाद से तिलकुट की बिक्री शुरू हो जाती है. लेकिन बिक्री में तेजी जनवरी से आती है. एक जनवरी के जश्न के बाद लोग तिलकुट खरीदने लगते हैं. यह सिलसिला मकर संक्रांति के एक सप्ताह आगे तक चलता रहता है।
