झाझा थानाक्षेत्र के हथिया गांव स्थित केनरा बैंक में अज्ञात चोरो के द्वारा खिड़की काटकर चोरी करने का प्रयास किया गया।इधर रविवार की सुबह शाखा प्रबंधक को स्थानीय लोगों के द्वारा जानकारी दी गई जिसके बाद शाखा प्रबंधक के बैंक पहुॅचने के बाद मामले का पता चला तो तुरंत घटना की जानकारी झाझा पुलिस को दी जिसके बाद एसडीपीओ राजेश कुमार,थानाध्यक्ष राजेश शरण दलबल के साथ बैंक पहुॅचकर मामले की जांच की।बैंक के बाहरी परिसर में एक हेलमेट जिसपर कार्बन पेपर पूरी तरह से चिपकाया गया था और एक कंबल बरामद हुआ है।एसडीपीओ ने बताया कि फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।बताते चले कि बैंक में चोरो ने खिड़की को गैस कटकर से काटकर अंदर प्रवेश किया और सीसीटीवी कैमरा का तार भी काट दिया।