शहर में छठ पूजा को लेकर बांस से बने सूप व डाला आदि की बिक्री तेज हो गई हर जगहों पर सूप, डाला, टोकरी, सूपती की बिक्री शुरू हो गयी। छठ पूजा में सूप में ही पूजन सामग्री सजायी जाती है। इसीलिए सूप की बिक्री पूरे साल में सबसे अधिक बिक्री छठ पूजा के अवसर पर ही होती है। हालांकि कुछ लोग तो पीतल का ही सूप खरीद लेते हैं जिससे हर बार उन्हें बांस का सूप न खरीदना पड़े। लेकिन 90 प्रतिशत श्रद्धालु बांस के बने ही सूप पर निर्भर रहते हैं। छठ पूजा को लेकर शहर में श्रद्धालुओं ने सूप व डाला की खरीदारी शुरू कर दी है।
