झाझा-जमुई जिला में लगातार दूसरे दिन सड़क दुघर्टना में एक युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।बुधवार की सुबह दादपुर कावर मुख्य मार्ग स्थित जखराज स्थान के समीप एक बड़ा हादसा हो गया जिसमें बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।मृतक की पहचान केशोपुर गांव के शिक्षक अशोक यादव का पुत्र आयुष उर्फ प्रिंस कुमार के रूप मंे हुई जबकि दूसरा घायल की पहचान राकेश कुमार के रूप में हुई है जिसका इलाज झाझा रेफरल अस्पताल में किया जा रहा है।घटना के संदर्भ में बताया जा रहा है कि राकेश कुमार अपने साथी प्रिंस कुमार को लेकर खराब पड़े टीवी को बनवाने के लिये कावर टीवी मिस्त्री के यहां बाइक पर टीवी लेकर जा रहा था कि तभी सामने से आ रही बेलगाम ट्रक बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया।इधर घटना स्थल से आगे मुख्य मार्ग पर पुलिस बेरिकेटिंग लगे रहने के कारण ट्रक चालक अपना वाहन लेकर भागने में सफल नही रहा तो चालक ने अपना वाहन छोड़कर मौके स्थल से फरार हो गया।वही घटना की जानकारी झाझा पुलिस को मिलते ही थानाध्यक्ष राजेश शरण दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुॅचकर शव को अपने कब्जें मे लिया और लोगों से घटना के संदर्भ में पूछताछ करते हुये कागजी कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिये जमुई भेज दिया।घटना स्थल पर शिक्षक युगल किशोर,जिप सदस्य धर्मदेव यादव सहित अन्य लोगों ने प्रशासन से चालक के उपर कड़ी कार्रवाई करने की मांग किया। मृत युवक प्रिंस कुमार घर का छोटा बेटा था और वह दशवीं पास कर पटना में इंटर की पढ़ाई कर रहा था।प्रिंस मंगलवार को छठपूजा को लेकर अपने घर आया था जिसके बाद पुत्र के घर पर आने की खुशी लोगों के बीच बना हुआ था लेकिन 24 घंटे के अंदर घर की खुशी मातम में तब्दील हो गया।घटना के बाद मृत प्रिंस के घर पर माता पिता के साथ उसकी बहन का रो रो कर बूरा हाल बना हुआ था जहां लोग शोकाकुल परिवार को ढांढस देने में लगे हुये थे।घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है।