गिद्धौर प्रखंड के रतनपुर गांव में भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना धूमधाम से की गई। कायस्थ समाज के लोगों ने वैदिक मंत्रोच्चारण से पूजा-अर्चना की। इस दौरान कलम-दवात, कॉपी और पुस्तक अर्पित कर सुख समृद्धि की कामना की। मौके पर सन्नी कुमार सिन्हा, पप्पू सिन्हा, अश्वनी कुमार सिन्हा, प्रभास कुमार सिन्हा, मधुर चांद, रितेश कुमार सिन्हा, संजीत कुमार सिन्हा, प्रभात कुमार ज्योति आदि शामिल रहे।बता दे की मान्यता है कि चित्रगुप्त भगवान का अवतार कलम दवात के साथ हुआ था। धर्मराज के दरबार में भगवान चित्रगुप्त धर्म का लेखा-जोखा करते थे। उनके कार्य कुशलता को देखकर ब्रह्मा जी द्वारा वरदान दिया गया था कि उनके वंशज भी सभी गुणों से निपुन होंगे। कहा जाता है कि आज के दिन महाराज चित्रगुप्त की पूजा करने से मरणोपरांत नरक से मुक्ति मिलती है और कभी अकाल मृत्यु नहीं होती है।
