धनतेरस पर जमुई जिले भर के बाजारों में लोगों ने जमकर खरीदारी की। इसके चलते देर रात तक बाजारों में रौनक देखने को मिली। बर्तन, सोने-चांदी, बाइक, मोबाइल फोन, हार्डवेयर व इलेक्ट्रानिक की दुकानों पर लोग खरीदारी करते दिखे। सोने-चांदी की दुकानों पर चांदी के सिक्कों की मांग ज्यादा रही। व्यापारियों के अनुसार, जिले में करीब करोड़ रुपये से अधीक का कारोबार हुआ है। खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें