गिद्धौर प्रखंड के मौरा गांव के घनश्याम मंदिर प्रांगण में श्री श्री 108 प्रति इंद्रदेव भगवान पूजन समारोह बुधवार को कलश यात्रा के साथ आरंभ हो गया।इस पूजन समारोह के अवसर पर मौरा क्षेत्र के ग्रामीणों द्वारा भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गयी।इस पूजन के शुभारंभ को लेकर आयोजित हो रहे कलश यात्रा में क्षेत्र के 275 कुंआरी कन्याओं ने कलश शोभा यात्रा में भाग लिया। यह कलश शोभा यात्रा मौरा गांव के घनश्याम मंदिर प्रांगण से धनियाठीका, बंधौरा से होकर नगर भ्रमण करते हुए दुर्गा मंदिर के समीप पवित्र उलाय नदी घाट से पावन जल को इकट्ठा कर पूजन स्थल तक पहुंची, शोभा यात्रा के दौरान पूजन समारोह को लेकर कलश यात्रा में भाग ले रही कन्याओं द्वारा कई भक्ति नारों के साथ गांव के ग्रामीणों को भक्तिरस धारा में डुबो दिया व धर्मं एवं सद्कर्म के मार्ग पर गांव वासीयों को चलने कि प्रेरणा दी। पूजन को लेकर लाल पताके के साथ कलश यात्रा का विहंगम दृश्य देखा गया।वहीं पूजन समारोह को लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा गया।उक्त इंद्रदेव पूजन की जानकारी देते हुए आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि गांव की सुख,समृद्धि व खुशहाली के लिए श्री श्री 108 प्रति इंद्रदेव पूजन समारोह का आयोजन सामाजिक सहयोग से करवाया जा रहा है। खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें