दीपावली,काली पुजा , चित्रगुप्त व छठ पर्व के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर गिद्धौर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की गई।प्रखंड अंचलाधिकारी रीता कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में प्रखंड के जनप्रतिनिधि व बुद्धिजीवी शामिल हुए। लोगों से शांति पूर्वक सभी पूजा मनाने की अपील की गई। अंचलाधिकारी रीता कुमारी ने जनप्रतिनिधियों व बुद्धिजीवियों को संबोधित करते हुए कहा कि आस्था का महापर्व छठ एवं दीपो का पर्व दीपावली का त्योहार को आपसी भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं।वही थानाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने कहा कि पर्व के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना न घटे इसके लिए थाना क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष गश्ती दल का गठन किया गया है। दीपावली में डीजे बजाने पर रोक है। दुकानदारों से अपील किया गया है कि बिना लाइसेंस का कोई दुकानदार पटाखा नहीं बेचे। पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बच्चे द्वारा पटाखे छोड़ते समय अभिभावक विशेष सावधानियां बरतें। मौके पर थानाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने कहा कि काली पूजा मनाने कमेटी को लोग लाइसेंस अवश्य ले और प्रतिमा विसर्जन का समय भी निर्धारित करें।पूजा व विसर्जन जुलूस में डीजे पर पाबंदी की बात बताई गई। कहा कि डीजे बजाने वालों पर सीधी कार्रवाई होगी। जितने भी डीजे संचालक हैं किसी भी कीमत पर पूजा समिति को नहीं दे, नहीं तो उन लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ने आगे कहा कि असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी । खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें