गिद्धौर प्रखंड में स्थित दुर्गा मंदिर में मां महालक्ष्मी की पूजा को लेकर सारी आज तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। आज शनिवार को भक्तों के लिए मां महालक्ष्मी का पट खोल खुलेगा। गिद्धौर चंदेल राजवंशियों द्वारा सदियों से दुर्गापूजा उपरांत आश्विन शुक्ल पूर्णिमा तिथि की संध्या बेला में मां लक्ष्मी की पूजा प्रतिमा स्थापित कर कराने की परंपरा चली आ रही है। बंगाल राज्य में जिस तरह मां लख्खी की पूजा सदियों से कराई जा रही है। गिद्धौर चंदेल राजवंश के शासकों द्वारा अपने राज्य के आम अवाम के सुख समृद्धि के लिये बंगाल के इस पूजा का हिन्दी रुपांतरण मां लक्ष्मी की पूजा सदियों से करायी जा रही है। शनिवार शाम से मां महालक्ष्मी का दर्शन करेंगे व रविवार शाम प्रतिमा का विसर्जन कंपन्नी बाग तालाब में किया जाएगा।अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और पूरी खबर सुनें
