गिद्धौर प्रखंड के कुमार सुरेंद्र सिंह स्टेडियम में पूर्व प्रमुख श्रवण यादव की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया। पूर्व मंत्री अर्जुन मंडल को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पूर्व प्रमुख श्रवण कुमार यादव ने कहा कि पूर्व मंत्री का निधन हम लोगों के लिए व्यक्तिगत क्षति है। कुणाल सिंह ने कहा गरीबों व किसानों की मदद के लिए हमेशा संघर्षरत रहते थे। पूर्व प्रमुख शंभु कुमार केसरी ने कहा कि स्व. अर्जुन मंडल की मौत एक अपूरणीय क्षति है। खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें। ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।