गिद्धौर थाना क्षेत्र के कुंधुर गांव के गोबर दाहा टोला में सास ससुर ने अपने ही पुत्रवधु की बेहरमी से निर्मम हत्या कर दी. जानकारी के अनुसार हत्या का कारण सास ससुर का अपने ही बहू के साथ अंतर्कलह बताया जाता है. मृतक विवाहिता के पति त्रिवेणी यादव ने घटना को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि मेरे माता प्रेमा देवी एवं पिता सुरेंद्र यादव सत्संगी थे, वो सत्यपाल महाराज की पूजा करते थे, जहां भी सत्यपाल महाराज का सत्संग होता था पैसे के अभाव में मेरे माता पिता द्वारा पुश्तैनी जमीन को बेचकर उनके सत्संग समागम में भाग लेने जाते थे, इसी कारण पुश्तैनी जमीन को बार बार बेचकर सत्संग में भाग लेने जाने को लेकर बहू द्वारा सास ससुर से अनबन होती रहती थी व बहू सुनीता इसका विरोध किया करती थी, जिससे सास ससुर का अपने ही बहू से मनमुटाव चल रहा था, वहीं सास ससुर द्वारा अपनी बहू को घर का देवी देवता को पूजा करने नहीं दिया जाता था और बहू घर का ही देवी देवता को पूजा करती थी इसको लेकर सास बहू में अक्सर विवाद होते रहता था हिन्दू देवी देवता का पूजा न कर सत्यपाल महाराज का पूजा करने व उसके सत्संग में जाने का दबाब ससुर सास बनाती थी खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें