दुर्गापूजा में सुरक्षा की दृष्टिकोण से जमुई एसपी डाॅ.शौर्य सुमन के दिशा निर्देश पर गुरूवार को झाझा के सभी बैंको में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।चेकिंग अभियान की अगुवाई एसआई सुबोध कुमार के द्वारा किया गया।एसआई शहर स्थित सभी बैंकों में पहुॅचकर विधि व्यवस्था का जायजा लिया।इस दौरान बैंक में पैसे निकासी या पैसे जमा करने वालों लोगों से पूछताछ किया गया।बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरा सहित अन्य संसाधन की भी जांच पुलिस के द्वारा किया गया।एसआई ने बताया कि दुर्गापूजा में बैंक में अधिक भीड़ होती है और बैंक से पैसे निकासी करने या जमा करने के दौरान संदिग्ध व्यक्ति भी ग्राहक बनकर बैंक में घुस जाते है।वैसे संदिग्ध व्यक्ति की पहचान हो सके इसको लेकर बैंक में चेकिंग अभियान चलाया गया।एसआई ने लोगों हिदायत भी दिया कि पैसे निकासी कर घर जाते वक्त अपने साथ घर के सदस्यों को अवश्य रखे और किसी भी प्रकार की कोई परेशानी हो तो तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दे।
