गिद्धौर में बुधवार को माता दुर्गा को दंड प्रणाम देने हेतु श्रद्धालुओं के भीड़ देखी गई। ऐतिहासिक मां दुर्गा मंदिर परिसर में मां के अराधना को लेकर बिहार व झारखंड के श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया। नवरात्र के अवसर पर कलश स्थापना से महानवमी तक पौराणिक काल से चली आ रही दंडवत देने की प्रथा व मां भगवती के प्रति असीम आस्था में हर रोज सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मां दुर्गे की भक्ति में लीन होकर उन्हें नमन कर कंचन काया व अपने परिजन के लिए कुशल व मंगल जीवन की कामना की।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
