बिहार के सरकारियों कर्मचारियों को दशहरा के मौके पर तोहफा मिला है। समय से पहले आज से वेतन मिलने का आदेश जारी। सरकारी कर्मचारियों को दशहरा में त्योहार से पहले वेतन का भुगतान किया जाएगा। इसके लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं। 18 अक्टूबर यानी आज से कर्मचारियों के खाते में वेतन की राशि भेजी जाएगी। ऐसे में सरकारी सेवकों को अक्टूबर के वेतन का भुगतान बीच महीने में ही किया जा रहा है। इस संबंध में वित्त विभाग में सभी विभाग और कार्यालय के प्राधिकार को निर्देश जारी कर दिए हैं। खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें