बिहार राज्य के जमुई जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता भीम राज जानकारी दे रहे हैं कि बाल संरक्षण अभियान के तहत ग्राम नेहरू युवा ट्रस्ट के द्वारा प्रखंड के रतनपुर साह टोला स्थित बजरंगबली मंदिर परिसर में ग्रामीण स्तर पर परिचर्चा और गोष्ठी का आयोजन किया गया। जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को बाल विवाह के खिलाफ बने मजबूत कानून का सख्ती से पालन करने एवं इससे संबंधित जानकारी दी गई। इस दौरान सामुदायिक सामाजिक कार्यकर्ता सावित्री सिंह के देखरेख में बाल विवाह, महिला हिंसा आदि को रोकने के लिए महिलाओं को शपथ दिलाई। मौके पर दर्जनों से अधिक महिलाओं को बाल विवाह, यौन शोषण के खिलाफ जागरूक किया। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
